
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरह (डबल मर्डर) में फरार चल रहे २५ हजार के ईनामी वांछित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले भी एक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी एक आरोपी फरार है।
फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह व उप निरीक्षक शंकरानंद ने मुखबिर की सूचना पर सरह (डबल मर्डर) फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी वांछित हत्यारोपी अनिरुद्ध उर्फ बोखा पुत्र सुखपाल, धीरेन्द्र पुत्र हरपाल सिंह व शिवेंद्र पुत्र शिवपाल निवासी सरह को अलग-अलग स्थान से दविश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि २३ जुलाई को प्रात: ८ बजे मेरे घरवालों को गांव के बृजनन्दन शुक्ला व उसके परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। उस समय मेरे हाथ में डंडा था। मेरे व मेरे परिवारीजनों ने बृजनन्दन व उसके पुत्र चंदन के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
