फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की ३०० वर्ष की शताब्दी के अन्तर्गत डा0 रजनी सरीन की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र की ताई माधुरी करकरे ने समाज की लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन कृतित्व एवं व्यक्तित्व व राष्ट्रभक्ति पर महिलाओं को जन जागृति कर विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति महान है, भावी पीढ़ी के समाज को संस्कारित करें और ऊर्जा प्रदान करें, जिससे वह आगे बढ़े। डा0 रजनी सरीन ने कहा कि एक देश एक चुनाव की परिचर्चा में देश की प्रगति में समय और धन की बचत, देश की प्रगति में बार-बार चुनाव से धन अधिक खर्च होता है। कार्यक्रम में सुभद्रा बहन, कुमकुम, देवकी, सुनीता, पारुल, राजरानी, सुमित देवी आदि बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रही। सभी ने संकल्प लिया कि एक देश एक चुनाव होना चाहिए। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
