जिला कमेटी के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट की बैठक फतेहगढ़ स्थित रामचन्द्र धर्मशाला में नगर अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल उर्फ लालू कनौजिया आदि लोगों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने फतेहगढ़ चौराहा निवासी व्यापारी युनुस अंसारी को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया। साथ ही जिला जेल चौराहा व्यापार मण्डल का चमन त्रिवेदी को अध्यक्ष बनाया गया। फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही सभी ने व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। उमेश चतुर्वेदी ने अपनी कमेटी में फतेहगढ़ व्यापार मण्डल के महामंत्री मुन्नालाल वैष्र्णेय, उपाध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, अनूप कुमार शुक्ला, अशोक दुबे, चमन त्रिवेदी, भानू प्रकाश कटियार को बनाया। संगठन मंत्री सुनील कुमार गुप्ता, अमन वर्मा, सुरेश चन्द्र वर्मा, गगन रस्तोगी बने। नगर मंत्री गुरविन्दर सिंह, रियाज मंसूरी, विपिन अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, पदम कुमार सक्सेना, हर्षित रस्तोगी, सुहेल अहमद को बनाया गया। विधि सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव बने। मीडिया प्रभारी का कार्य अमित प्रकाश को दिया गया। सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर अरविन्द उर्फ राजू गुप्ता, सचिन अग्रवाल, शानू शुक्ला, गगन रस्तोगी, अभिषेक श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा, पदम कुमार सक्सेना, विजय कुमार वैश्य, श्याम सुंदर गुप्ता, आदित्य कटियार, अंकुर श्रीवास्तव, मोनू मिश्रा, अनूप शुक्ला, अमित कुमार, गुंजन चतुर्वेदी, अनुपम रस्तोगी, सुनील गांधी आदि लोग मौजूद रहे।
फतेहगढ़ व्यापार मण्डल की कमेटी घोषित, युनुस अंसारी बने जिला उपाध्यक्ष
