मेले में कल्पवासियों व साधु-संतों को सभी सुविधायें नि:शुल्क: संजय मिश्रा

यदि कोई पैसा मांगें तो सीध कैम्प कार्यालय में करें शिकायत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीराम नगरिया में आये सभी कल्पवासियों व साधु-संतों की सभी सुविधायें मुहैया पूरी तरह नि:शुल्क करायी जा रही है। मेला व्यवस्थापक संजय मिश्रा ने बताया कि किसी भी कल्पवासी से किसी प्रकार शुल्क नहीं लिया जा रहा है। मेला का क्षेत्र बहुत बड़ा है। शौचालय के नाम पर रुपये ठेकेदार द्वारा वसूले जाने के मामले में बताया कि अभी तक किसी ने भी इस प्रकार की शिकायत हमसे नहीं की है। अगर कोई शिकायत करता है तो तुरन्त कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि शौचालय स्थापित करने में कुछ विलंब हुआ हो, लेकिन किसी से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा व मेले क्षेत्र में लगे कर्मियों को भी निर्देश दिये गये है कि मेला क्षेत्र में सभी को नि:शुल्क सुविधा मुहैया कराये। यह तो हो सकता है कि बिजली ठेकेदार द्वारा जिन लोगों को बल्ब, होल्डर व तार उनके प्रतिष्ठान तक लगाकर दे रहा है उसकी सिक्योरिटी ले रहा है और जिस समय विद्युत सामान वापस करेंगे उस समय वह वापस करेगा। जिला प्रशासन की ओर से मेले में कल्पवास कर रहे है कल्पवासी व साधु-संतों को दी जाने वाली सुविधायें पूरी तरह नि:शुल्क है। यदि व्यवस्था के नाम पर कोई पैसा मांगता है तो मेला कैम्प कार्यालय में आकर सीधे शिकायत दर्ज कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *