प्रभारी मंत्री ने कम्बल व चेक सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र

 आजविका मिशन के अंतर्गत समूहों को 70950000 रूपये की चेक की प्रदान
विधायक अमृतपुर ने खराब ट्रासफार्मरों को समय से न बदलने की शिकयत
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा, कई विभागों की रैंकिंग खराब आने पर जतायी नाराजगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन/जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई।
मंत्री ने कृषि विभाग के दो लाभर्थियों को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजना के अंतर्गत रोटावेटर व एक लाभर्थी को टैक्टर की चाबी प्रदान की। इसके बाद 05 दिव्यागों को व्हीलचेयर और 05 दिव्यागों को हीयरिंग किट प्रदान की। मंत्री ने 20 लोगों को कंबल वितरण किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजविका मिशन के अंतर्गत समूहो को धनराशि 70950000 रूपये की चेक प्रदान की। उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन/एससीपी राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत 10 लाभर्थियों संकर शाकभाजी बीज वितरण किया। कृषि विभाग की सोलर पम्प योजना में चयनित 05 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किये। पीएम आवास योजना के लाभर्थियों को चाबी वितरित की। उद्योग विभाग के मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 02 लाभर्थियों को चेक, एक जनपद एक उत्पाद लाभर्थी को चेक, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 01 लाभर्थी को चेक वितरित किया। मंत्री ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 05 लाभर्थी को प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत 05 लाभर्थियों को प्रमाण पत्र व श्रम विभाग की मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के 05 लाभर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।वहीं मंत्री ने पिछली बैठक दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। एनएचएआई के जेई ने बताया बेबर फर्रुखाबाद रोड के गढडे भर दिये गये है, पुलियों के ज्वांइट सही कर दिये गये है, लगायी गई रेलिंग ड्राइंग के अनुरूप है। मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। विधायक अमृतपुर ने खराब ट्रासफार्मरों को समय से न बदलने की शिकयत की। जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई व ट्रासफार्मरों को समय से बदलने के निर्देश दिये। मंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना की खराब रैंकिग पर नाराजगी जताई व जिलाधिकारी को इन योजना की विशेष समीक्षा के लिए निर्देशित किया। एन0आ0एल0एम0 योजना के समूहो की महिलाओं को उत्तर प्रदेश महोत्स्व में भागदारी के लिए निर्दशित किया। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री योजना, किसान सम्मान निधि, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, 102 एम्बुलेंस सेवा, स्वच्छ भारत मिशन की रैंकिग खराब नाराजगी जताई गई व रैंकिंग सुधार हेतु निर्देश दिये। जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता सुधार हेतु स्थलीय निरीक्षण के लिये निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिहं राठौर, विद्यायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *