बांग्लादेश में एक और हिन्दू को मारी गोली, मौत

समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश में अशांति के बीच एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है। बांग्लादेश में हिंसा-अशांति के बीच एक और हिंदू शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना जसोर जिले के मोनिरामपुर की है, जहां, राणा प्रताप वैरागी नामक युवक की कुछ लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पिछले 18 दिनों में यह पांचवें हिंदू की हत्या है, हिंदू शख्स राणा प्रताप वैरागी की हत्या को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि राणा प्रताप वैरागी को गोली क्यों मारी गई। इससे पहले गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने एक हिंदू कारोबारी पर हमला कर दिया था। पहले उस पर हमला किया उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिस हिंदू शख्स पर हमला किया गया था उसका नाम चंद्र दास था, उस पर यह हमला तब किया गया जब जब वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *