बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या

समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक जॉय महापात्रा की हत्या कर गई है। उसे दुकान में बुलाया गया और पीटा गया, इसके बाद उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी काफी डरी हुई है। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान अल्पसंख्यकों पर हमले काफी बढ़ गए हैं। कुछ दिनों पहले ही बांग्लादेश के नरसिंगदी शहर में एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद से बांग्लादेश की हिंदू आबादी में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *