
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिवस अपना दल एस की तरफ से जारी की गई प्रदेश कमेटी की सूची में विश्व प्रकाश चतुर्वेदी को बौद्धिक मंच में मीडिया सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया। जानकारी के लिए बता दें कि विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट रोशनाबाद निवासी है और एक वर्ष पूर्व ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता गृहण कराई थी तथा राजनीति में ऊंचाईयां छूने का आशीर्वाद भी दे दिया था, तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देगी। विश्व प्रकाश चतुर्वेदी की गिनती कायमगंज विधायिका डॉ0 सुरभि के अति करीबियों में होती है। बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से राहुल गंगवार जिलाध्यक्ष, वतन गंगवार, सौरभ गंगवार, शिवम मिश्रा, महेश वर्मा, सुनील राजपूत, अंबर गंगवार, अटल चतुर्वेदीए आदि है।
