आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील

शमशाबाद. समृद्धि न्यूज। गणेश चतुर्दशी एवं बाराबफात के त्यौहार को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाए जाने की अपील की गयी। जानकारी के अनुसार आगामी आने वाले गणेश चतुर्थी तथा बारावफात के पर्व को लेकर श्री सिद्धिविनायक कमेटी तथा सीरत कमेटी की संयुक्त बैठक नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद में अध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में सभी धर्म के धर्म गुरुओं से शांति के माहौल में त्यौहार मनाए जाने की अपील की गई। बैठक यह भी कहा गया है इस बार बाराबरात तथा गणेश चतुर्थी का पर्व दोनों धर्म संप्रदाय के लोग मनाएंगे। उन्होंने दोनों धर्म सम्प्रदाय के लोगों से शांति के माहौल में पर्व मनाए जाने की अपील की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारुकी, जोगराज राजपूत, दीपक श्रीवास्तव, मोनिस, हाफिज, नौशाद, साजिद सिद्दकी, रवि पांडे, अंकित राजपूत के अलावा सफाई नायक, लाइनमैन के अलावा ट्रैफिक पुलिस प्रशासन भी इस मौके पर मौजूद रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *