हथियारबंद बदमाश ने लूटी बाइक.

मशाबाद, समृद्धि न्यूज। हथियारबंद बदमाश ने बाइक सवार की तमंचे की नोक पर बाइक लूटकर फरार हो गया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बेला सराय गजा निवासी रामकुमार पुत्र ईश्वर दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि पांच माह पूर्व उसने अपनी रिश्तेदारी से बाइक संख्या यूपी 30बीएम/3421 खरीदी थी। बुधवार को किसी कार्य से वह शमशाबाद गया था। वापस लौटते समय रात्रि 8 बजे अलेपुर बम्बे के निकट एक युवक ने उसे रुकने का इशारा किया। पीडि़त के रुकते ही आरोपी युवक ने उसके सिर पर तमंचा लगा दिया और बाइक लूटकर फरार हो गया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
लूट का शिकार युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *