समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। सेना ने तुरंत फायरिंग की। ड्रोन कुछ समय समय तक भारतीय सीमा में ही मंडराता रहा। सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र के रतनपुर गांव में शुक्रवार शाम को एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसे 7:30 बजे मंडराते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। पुलिस ने हल्का तलाशी अभियान चलाया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। यह पहली बार नहीं है जब सीमावर्ती इलाकों में ऐसे ड्रोन देखे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े तनाव के बीच, केरन सेक्टर, जो सीमा पार ड्रोन गतिविधियों के लिए एक हॉटस्पॉट है, पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स की जासूसी, आतंकी घुसपैठ या ड्रग्स की तस्करी की कोशिशों को नाकाम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के तरीके और चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग बढ़ा दी है।
सांबा में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखने से सेना ने की फायरिंग
