लखनऊ: बदमाशों ने एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी को मारी गोली

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। रेस्टोरेंट के संचालन रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी की बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग स्क्वायर में रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। इस घटना से वहां हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
जानकाकरी के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एयरफोर्स से रिटायर्ड ६० वर्षीय अवधेश कुमार पाठक शॉपिंग स्क्वायर में रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। जिसके बाद आये बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर गोली मार दी, जिससे वह लहुलूहान हो गये और वहीं गिर गये। बदमाश मौके से फरार हो गये। सूचना पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है, जांच-पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *