देश की आजादी में सर्वाधिक योगदान आर्य समाज का रहा: चंद्रदेव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर आर्य समाज लोहाई रोड में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आज समापन हो गया। इस अवसर पर प्रात:काल यज्ञ की पूर्ण आहुति की गई। जिसमें भारी संख्या में नगरवासियों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर परमात्मा से अपने जीवन मे सुख समृद्धि की कामना की। आर्य समाज के मंत्री डॉ0 हरिदत्त द्विवेदी सपत्नीक यजमान रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने वैदिक ऋचाओं से यज्ञ संपन्न कराया। आर्य समाज के पुरोहित हरिओम शास्त्री व शैलेश शास्त्री ने वेद पाठ किया। दोपहर की सभा मे महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए राष्ट्ररक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र भक्ति का संकल्प कराया। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि देश की आजादी में सर्वाधिक योगदान आर्य समाज का रहा है। चाहें वो गरम दल हो या नरम दल, सभी में आर्य समाज के लोग थे। आजादी आंदोलन के मूल में दयानन्द सरस्वती का स्वाधीनता के लिए दिया हुआ मन्त्र कार्य कर रहा था। परंतु आजादी के बाद स्वार्थी राजनेताओं ने उनके बलिदान और त्याग को भुला दिया। ये इस देश का दुर्भाग्य है। प्रदीप शास्त्री ने अपने गीतों के माध्यम से क्रांतिकारियों के बलिदान की गाथा सुनाई। हरिद्वार से आयीं निकिता आर्या ने रामप्रसाद बिस्मिल की जीवन गाथा सुनाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए व युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। आचार्य योगेश ने कहा युवाओं में बढ़ते व्यभिचार और नैतिक मूल्यों के पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्मों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को पथभ्रष्ट किया जा रहा है। हम सब को इस पर विचार करने की आवश्यकता है। आचार्य संदीप आर्य ने कहा कि युवाओं ने चेतना जागे तभी राष्ट का भला हो सकता है। आज का युवा व्यसनों में फंसकर भौतिकता की अंधी दौड़ में पड़कर अपने जीवन का नाश कर रहा है इसे सही मार्ग पर लाये बिना देश का विकास सम्भव नहीं है। इसके लिए युवा पीढ़ी को आर्य समाज के विचारों से जडऩा पड़ेगा। उदिता आर्या ने आजादी आंदोलन में महिलाओं के योगदान को बताया। इस मौक पर कृष्ण दत्त द्विवेदी, सुधांशु दत्त द्विवेदी, जितेंद्र वर्मा, डॉ0 हरिओम आर्य, डॉ0 हरिनंदन सिंह, डॉ0 गौरव वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, लालाराम आर्य, श्यामानंद बाबा राई, ओमशरण आर्य, लल्ला पाण्डेय, वीरेंद्र आर्य, ओमप्रकाश वर्मा, अर्चना द्विवेदी, रेनू आर्या,अंजली यादव, नीलम आर्याए दिव्या आर्या आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *