असीम मुनीर ने दी भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी, अस्तित्व का खतरा हुआ तो आधी दुनिया को ले डूबेंगे

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने के लिए बांध बनाया तो हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है। हम 10 मिसाइल मारकर बांध को उड़ा देंगे।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने हाल ही में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा था कि अगर भविष्य में भारत के साथ उनके देश को अस्तित्व का खतरा हुआ, तो इस्लामाबाद अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाह कर देगा। द प्रिंट ने टैम्पा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुनीर के हवाले से बताया, हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं, अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को भी अपने साथ ले जाएंगे।
बता दें कि दो माह में दूसरी बार मुनीर अमेरिका पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मुनीर ने कहा, हम भारत के सिंधु नदी पर डैम बनाने का इंतजार करेंगे और जब वे ऐसा करेंगे, तो हम दस मिसाइलों से उसे तबाह कर देंगे। सिंधु नदी भारत की निजी संपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत खुद को विश्वगुरु के रूप में पेश करना चाहता है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *