
*गौवंश को खिलाया गुड़, चौमुखी महादेव मंदिर पहुंचकर किये दर्शन
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को सहायक निदेशक शालिनी तोमर ने नगर पंचायत में बनी कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया।
सहायक निदेशक ने आवश्यक अभिलेखों को देखा और साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही गायों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी की। अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार ने गौशाला में 350 गाय होने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में यह संख्या दर्ज पाई गई। अधिशासी अधिकारी ने गौवंश की मौत पर पोस्टमार्टम कराये जाने की जानकारी दी। लगभग आधे घंटे तक सहायक निदेशक ने गौशाला का निरीक्षण किया और संतोष जाहिर किया। उन्होंने गौवंश को गुड़ खिलाकर व्यवस्था की तारीफ की। अधिशासी अधिकारी के कार्यों की प्रशंसा की। इसके बाद सहायक निदेशक चौमुखी महादेव मंदिर पहुंची और दर्शन किये।