Headlines

सत्यगिरि महाराज के आश्रम पर करीब तीन दर्जन शस्त्रों से लैस हमलावरों ने बोला हमला

कई साधु संत घायल, एसपी ने पहुंचकर सत्यगिरि महाराज से घटना की ली जानकारी
करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में, पुलिस घटना के संबंध में कर रही है पूछताछ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री पंचदसनाम जूना अखाड़े के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज के ऊपर ज्ञात व अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय आदि मौके पर पहुंच गये औैर घटना के बारे में सत्यगिरि महाराज से जानकारी ली। तहरीर के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सत्यगिरि महाराज अपने अखाड़े में कथा का श्रवण कर रहे थे, तभी शाम करीब 4 बजे 40-50 से लोग तमंचा, फरसा, तलवार से लैस होकर आये और सत्यगिरि महाराज समेत अन्य संतों पर हमला बोल दिया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बोले ईश्वरदास के अलावा यहां पर कोई साधू संत नहीं रहेगा। आज सभी को जान से मार देंगे, कहते हुए मारपीट व नाजायज शस्त्रों से वार करने लगे। आसपास के संतों ने बीच बचाव किया। इस दौरान उनके भी चोटें आयीं। उपरोक्त लोग मारपीट करने के बाद फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को दी गयी। जिस पर मौके पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, एसडीएम महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, कादरीगेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार, मेला प्रभारी संजय राय आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सत्यगिरि महाराज से घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषी लोगों पर कार्यवाही होगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सत्यगिरि महाराज ने पुलिस को तहरीर दी है।

थमने का नाम नहीं ले रहा संतों का विवाद

फर्रुखाबाद। बीती 7 फरवरी से शुरु हुआ ईश्वरदास ब्रह्मचारी व सत्यगिरि महाराज के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक पक्ष द्वारा करीब 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर दूसरा पक्ष नाराज हो गया और अनशन के साथ जीवित समाधि लेने की प्रशासन को चेतावनी दी। जिस पर बीते दिन सत्यगिरि महाराज की ओर से जितेंद्र गिरि व सागरपुरी की तरह पर करीब पांच ज्ञात व कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन आज पुन: सत्यगिरि के साथ यह घटना घट गयी।

हमले में कथा सुन रही युवती भी घायल, दी तहरीर

फर्रुखाबाद। सत्यगिरि पर हुए हमले में एक युवती कोशिक कश्यप निवासी मोहल्ला बढ़पुर थाना कादरीगेट भी घायल हो गयी। जिसने थानाध्यक्ष कादरीगेट आमोद कुमार व मेला प्रभारी संजय राय को तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि आश्रम में बैठक कथा सुन रही थी, तभी 30-40 लोग तलवारों, फरसा, तमंचों से लैस होकर आये हमलावर हो गये। उसने बताया कि प्रेमगिरि द्वारा चलायी गयी तलवार से वह घायल हो गयी और अचेत होकर गिर पड़ी। काफी देर मारपीट करने के बाद हमलावर चले गये। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *