फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन पर्चा खरीदने का मंगलवार को आखिरी दिन था। अधिवक्ताओं ने अलग-अलग पदों के लिए पर्चे खरीदे। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए तीन-तीन पर्चे खरीदे गए। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए हैं जिसमें नरेश चंद्र राजपूत, शशिभूषण दीक्षित व सरदार सूर्य प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदा है। वहीं बार एसोसिएशन सचिव पद के लिए कुंवर सिंह यादव, मनोज कुमार कटियार व विजय सिंह मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के लिए राजीव कुमार दिवाकर, आकाश सक्सेना, विनीत कटियार, जगवीर सिंह, स्वतंत्र प्रकाश पाठक ने पर्चा खरीदा। महिला उपाध्यक्ष का सिर्फ एक पर्चा रंजना कश्यप ने खरीदा है। माना जाए तो वह निर्विरोध महिला उपाध्यक्ष हो गई हैं, सिर्फ घोषणा होना शेष है। महिला संयुक्त सचिव के लिए प्रियंका अग्रिहोत्री ने पर्चा खरीदा है। इनको भी निर्विरोध घोषित करना बाकी है। संयुक्त सचिव पद के लिए कुंवर सचेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवेंद्र मोहन मिश्रा, रामशरण उर्फ पुष्पेंद्र राजपूत, शमीम खां, अखलेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चे खरीदे। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए मोहम्मद अलीम, शहजाद अली, सुभाष चंद्र सोमवंशी, बृजेश शर्मा ने पर्चे खरीदे। कार्यकारी सदस्य महिला के लिए सोनी बौद्ध व विरमा राजपूत ने पर्चा खरीदा। कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए आशीष गुप्ता, देवर्षि राजपूत, संदीप कुमार, अभिषेक वर्मा, शिव प्रताप सिंह ने पर्चे खरीदे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनूप सिंह व अखिलेश कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष के पद के लिए अरविंद कुमार वर्मा, बृजेश सिंह राठौड़, बृजेश कुमार, सलीम राजा, पुष्पेंद्र यादव, जादुनाथ सिंह, विनीत कटियार ने पर्चा खरीदे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव 28 फरवरी को होना तय हुआ है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। उसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। आज पर्चा खरीदने का आखिरी दिन था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के तीन पर्चे खरीदे गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो और उपाध्यक्ष के लिए सात पर्चे खरीदे गए। महिला उपाध्यक्ष का एक व कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चे खरीदे गए हैं। संयुक्त सचिव के छह व महिला संयुक्त सचिव का एक पर्चा खरीदा गया है। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के चार और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के पांच पर्चे खरीदे गए हैं, जबकि महिला कार्यकारी सदस्य के दो पर्चे खरीदे गए हैं।
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद के लिए तीन-तीन पर्चे बिके
