पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
उन्नाव,समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कामकाज की समीक्षा और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, आइ.जी.आर.एस., अभिलेखागार, जन शिकायत प्रकोष्ठ, बड़ी पेशी, और प्रधान लिपिक शाखा आदि का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी ली…
