फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर ने नारा दिया था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, उनके जीवन और योगदान का जश्न आज सारा देश उनकी जयंती पर मना रहा है। जिन्होंने दलितों और हाशियें के समुदाय की लड़ाई लड़ी। भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समानता, न्याय और समाजिक सुधारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। शिक्षिका वीना एडवल्र्ड, नीतिका सनी, ममता पी पाल, भावना लाल ने छात्राओं के साथ रैली निकाली, जो कलेक्टे्रट से आरंभ होकर अम्बेडकर प्रतिमा पर समाप्त हुई और माल्यार्पण किया गया। साथ ही सभी को सम्मानित किया गया।
रखा बालिका इंटर कालेज में उल्लास के साथ मनायी गई बाबा साहब की जयंती
