बैंक शाखा प्रबंधक को अंगवस्त्र से सम्मानित कर दी गई विदाई

कंपिल, समृद्धि न्यूज। कंपिल स्थित बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अमित कुमार यादव के स्थानांतरण पर बुधवार देर शाम एक गेस्ट हाउस में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के शुरुआत में सभी लोगों ने शाखा प्रबंधक को गुलदस्ता देकर व फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कैशियर प्रियांशू कुमार ने बताया कि दस वर्षों के बाद किसी शाखा प्रबंधक की विदाई समारोह ग्राहकों द्वारा आयोजित किया गया। संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रबंधक ने कहा कि तीन वर्ष के संक्षिप्त कार्यकाल में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रबंधक को ग्राहकों से बेहतर संबंध बनाना होगा। उन्होंने ग्राहकों से भी बैंक से बेहतर संबंध रखने की अपील की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राहकों के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर मुख्य अतिथि चेयरमैन शरद गंगवांर, लालाराम शाक्य, नंदराम शाक्य, राहुल कुमार, अजीत कुमार, नीरज बिष्ट, प्रवीन कुमार, अनूप कुमार, ओमशरण राजपूत, अनुज कुमार, विवेक कुमार, शेर सिंह, शिवा राजपूत, राघवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *