भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुए भजन कीर्तन

लोगों ने घरों में मनायी दीवाली, चलायी जमकर आतिशबाजी
कंपिल. समृद्धि न्यूज।
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही तीर्थनगरी कंपिल भी राममय हो गई। जगह -जगह श्रद्धालु भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आये। लोगो ने भजन कीर्तन, सुंदरकांड से लेकर हनुमान चालीसा का पाठ कर मिठाई बांटी। लोगों ने अपने घरों को सजा कर दिये जलाएं और आतिशबाजी चलाई। मंदिरों में साज-सज्जा देखकर सभी अभिभूत हो गए।

ऐतिहासिक तीर्थनगरी कंपिल के लोगों को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी का काफी दिनों से इंतजार था। उन्होंने खुशियां मनाने की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। प्राण प्रतिष्ठा के दिन मन को पुलकित कर देने वाली लाइट्स, केसरिया व भगवा ध्वज पताकाओं व गुब्बारों आदि से गलीए चौराहों को सजाया गया। मंदिरों में भव्य सजावट की गई। जैसे ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पूजन शुरू हुआ। मंदिरों में पूजन, आरती होने लगी। घंटे.घडिय़ाल व शंख की ध्वनि गुंजायमान हो गई। रामेश्वरनाथ मंदिर, कालेश्वरनाथ मंदिर आदि स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को टीवी, मोबाइल इत्यादि पर देख रहे लोग सपना साकार होते भावुक हो गए। रामलीला मंचन स्थल पर श्रीराम दरबार की झांकी सजाई गई। दीपावली की तरह पूजन व आरती के बाद लोगों ने पटाखे फोड़े। फिर सभी ने मिलकर घर के बाहर प्रसाद के रूप में मिठाई आदि वितरित की। कंपिल थाने के पास गोल चक्कर पर समाजसेवी पुखराज डागा, भाजपा नेता किशनू चतुर्वेदी आदि ने मिष्ठान वितरण किया। वहीं कंपिल बाईपास पर गौशाला के निकट भाजपा नेता निशांत गुप्ता, फषभ गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, भूरे श्रीवास्तव, अवनीश शाक्य आदि ने मिठाई बांट खुशियां मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *