फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल एवं हॉस्पिटल बेवर रोड में भावी चिकित्सकों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 वीएस यादव, कॉलेज कोआर्डिनेटर डॉ0 नीतूश्री एवं अन्य शैक्षिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ भी मौजूद रहा।

मिली जानकारी के अनुसार मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के केन्द्रीय मैदान में भावी चिकित्सकों ने श्रीराम सीता एवं लक्ष्मण जी की आकर्षक रंगोली बनाई एवं संध्या बेला में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। दीपोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने श्रीराम के कीर्तन सुनाए एवं श्रीराम की मंगल आरती उतारी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 वीएस यादव, कॉलेज कोआर्डिनेटर डॉ0 नीतूश्री, डॉ0 सुनील गुप्ता, डॉ0 अंजना दीक्षित, डॉ0 पंकज शुक्ला, डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 अंकिता, डॉ0 भाग्यश्री, डॉ0 श्वेता यादव, डॉ0 अमृता विजयन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
