कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कोल्डस्टोरेज से आलू लेने जा रहे बाइक सवार युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला जोधा निवासी सदन कुमार पुत्र कुंवरपाल अपनी बाइक से कोल्ड स्टोरेज में आलू लेने जा रहा था, तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आई बिना नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक चालक सदन कुमार घायल हो गया। वहीं बिना नंबर की कार में बैठी दो सवारियां भी घायल हो गयीं। सदन कुमार के पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त हालत में अपने कब्जे में लेकर थाने लायी। सदन कुमार के पिता ने बिना नंबर की कार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *