समृद्धि न्यूज। बरेली से दुखद खबर सामने आई है। फरीदपुर के बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। कल ही उनका जन्मदिन था। सर्किट हाउस में तबीयत बिगडऩे पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ0 श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब वे बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिस्सा ले रहे थे। बैठक के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे वहां हडक़ंप मच गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बरेली जिले में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ0 श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था, गुरुवार को उनके समर्थकों और करीबियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। किसी ने नहीं सोचा था कि अगले ही दिन ऐसी दुखद खबर सुनने को मिलेगी, श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार बीजेपी के विधायक चुने गए थे, वह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे।
