फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की बैठक कायमगंज में सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्हें सदस्यता दिलायी गई। किसान यूनियन लोकशक्ति के कई पदाधिकारियों ने भी भानू गुट में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोमवंशी ने नये सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिला महासचिव गिरीश शाक्य, जिला सचिव राजवीर सिंह चौहान व सत्यवीर सिंह को तहसील अध्यक्ष व रवि कुमार शाक्य को ब्लाक अध्यक्ष शमशाबाद नियुक्त किया। कन्हैया लाल को ब्लाक अध्यक्ष कायमगंज बनाया। शादाब को ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक का नियुक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू भानू गुट ने कायमगंज में बनाये पदाधिकारी
