किसान क्रांति दल से भाकियू नेता ने लोकसभा चुनाव लडऩे का किया एलान

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोमवंशी ने फर्रुखाबाद की लोकसभा सीट पर दावा ठोकते हुए प्रत्याशिता की दौड़ में पर्चा खरीदा है। उन्होंने किसान क्रांति दल से चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। शनिवार को अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव चपरा निवासी अमन अवस्थी युवा जिला महामंत्री भाकियू के निवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि जनपद में विकास के नाम पर पानी फेर दिया है।
उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे व ग्रीन फील्ड को लेकर भाजपा के पदाधिकारीयों ने जनपद की जनता को गुमराह किया है। इसके साथ-साथ जनता व किसानों का भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार शोषण किया गया। इसी के साथ-साथ गंगा के दोनों तरफ बांध बधने को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। कहां जनपद के जनप्रतिनिधियों के सामने किसान कई साल से बाढ़ से जूझ रहे हैं और किसानों को अभी भी छुट्टा जानवरों से निजात नहीं मिली। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जबकि जनपद में एक सांसद एक एमएलसी व एक जिलाध्यक्ष चार विधायक हैं उसके साथ.साथ एक जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं उसके बावजूद भी फर्रुखाबाद में विकास नहीं हुआ यह बहुत ही निंदनीय बात है। उसी को देखते हुए भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में किसान क्रांति दल का नामांकन जल्दी ही फर्रुखाबाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मदत्त द्विवेदी गंगापार क्षेत्र की जनता व पूरे जनपद का ध्यान रखते थे। फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ा जाएगा और चुनाव चिन्ह भोजन से भरी थाली रहेगी। इस दौरान मनोज सिंह, आशीष कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, अमन अवस्थी, अनुराग, कल्लू, शिवरतन राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *