फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कानपुर मंडल के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने सेंट्रल जेल चौकी के निकट हाईवे के किनारे पर बिछाई जा रही सिमेंटेड ब्रिक को गुणवत्ता विहीन बताते हुए ठेकेदार से कार्य को रोकने के लिए कहा। जिस पर ठेकेदार ने वहां पर मौजूद एनएचएआई के अधिकारी को बताया। अधिकारी ने बताया कि हम यही ईट लगाएंगे। जिस पर प्रभाकांत मिश्रा नाराज होते हुए बोले कि हम यह ईंट नहीं लगने देंगे। चाहे हमें यहां रोड को जाम कर धरना ही क्यों ना देना पड़े। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारी ने एडीएम सुभाष प्रजापति से फोन पर बात की और प्रभाकांत मिश्रा की बात कराई। इसके बाद एडीएम ने तुरंत काम रोकने के लिए कहा और गुणवत्ता विहीन र्इंट को लगाने से मना कर दिया। एनएचएआई के अधिकारी ने कहा कि हम यही ईट लगाएंगे। हमको कोई नहीं रोक सकता। जिला विधिक सलाहकार/जिला प्रवक्ता अजय कटियार ने कहा कि हम इस मामले को 12 जून को जहानगंज में हुई महापंचायत में ही एसडीएम सदर गजराज सिंह को ज्ञापन में पैरा (4) के माध्यम से बता चुके हैं। जिसकी उन्होंने जिसकी जांच उपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। यदि इसके बाद भी गुणवत्ता विहीन ईट को लगाया जाता है तो हम गुणवत्ता विहीन र्इंट को किसी भी सूरत में हाईवे पर नहीं लगने देंगे। चाहे इसके लिए हमें मुख्यालय का ही घेराव क्यों न करना पड़े। इस अवसर पर इस अवसर पर विजय शाक्य, सुधीर कटियार, अभय यादव, अभिषेक कटियार आदि मौजूद रहे।
भाकियू ने एनएच-730सी् पर गुणवत्ता विहीन सीमेंटेड ईट को लगाने से रोका
