फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केएसआर इंटर कालेज कम्पिल में संचारी रोग जागरुकता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीन दयाल के निर्देशन में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव व कुसुमलता निगम की देखरेख में संचारी रोगों के अन्तर्गत निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा ६, ७, ८, ९ व १० के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में सभी ने संचारी रोग के प्रति चित्र उकेरे। निबंध प्रतियोगिता में साफ-सफाई आदि पर निबंध लिखे गये। शैलेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि साफ-सफाई रखे। घर और आसपास के लोगों को भी जागरुक करें। मच्छरों को पनपने न दें। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। किसी प्रकार का मच्छर काटता है तो उसकी जांच कराये, आदि जानकारियां दी गई। कुसुमलता निगम ने स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। व्यवस्था व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने देखी। प्रधानाचार्य दीनदयाल,राकेश कुमार पीटीआई, शैलेंद्र सिंह, कुसुमलता निगम ब समस्त स्टाफ मौजूद रहा
केएसआर इंटर कालेज में संचारी रोग जागरुकता प्रतियोगिता सम्पन्न
