फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिजली मिस्त्री का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में आंैधे मुहं पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट के पुरानी घटिया निवासी अधिवक्ता शिव प्रताप उर्फ चीनू के घर पर बीते कई वर्षो से 55 वर्षीय संजय बाथम किराये पर रहता था। वह बिजली का मिस्त्री था। बीते दिनों संजय पुरानी घटिया निवासी बाबा ध्यानचन्द का पानी का टिल्लू रिपेयरिंग करने के लिए लाया था। जब टिल्लू ठीक करके देने नहीं गया तो गुरुवार को बाबा ध्यानचन्द उसके घर चला गया। जहां संजय औंधे मुंह पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो कादरीगेट थानाध्यक्ष व पांचाल घाट चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
