अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। नायक दृगपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण राजेपुर ब्लाक के ग्राम अंबरपुर में ब्रिगेडियर द्वारा किया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। महावीर चक्र से सम्मानित नायक दृगपाल सिंह के हौसले के आगे दुश्मन को मैदान छोडऩा पड़ा था। उनके साहस को देख उनकी कंपनी के जवान लगातार दुश्मन से भिड़ते गए। भले ही युद्ध की समाप्ति 16 दिसंबर 1971 को हुई, लेकिन दुश्मन सेना के हौसला पस्त करने का काम 13 व 14 दिसंबर की रात को ही हुआ। मेजर ललित मोहन भाटिया और नायक दृगपाल सिंह ने दुश्मन सेना पर भारी अटैक करते हुए उसका हौसला पस्त कर दिया। उनके द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानी सदियों-सदियों तक याद रखी जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने भी शहीद को नमन किया। मूर्ति अनावरण के दौरान आर्मी अधिकारी एवं रिटायर्ड सैनिक के अलावा अवधेश सिंह सोमवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह सोमवंश, जिला कोषाध्यक्ष करुणा शंकर अग्निहोत्री, तहसील उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, आशीष (बबलू) यादव युवा जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा के लकी उर्फ मुन्ना खां, तहसील अध्यक्ष युवा आकाश राठौर, प्रदीप सिंह सोमवंशी फौजी, सुनील सिंह फौजी, रामप्रताप सिंह फौजी, हरनाम सिंह फौजी, सुरेंद्रपाल सिंह फौजी, उमेश सिंह पूर्व प्रधान एवं पूर्व सैनिक, बृजपाल सिंह राठौड़ प्रधान सबलपुर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ब्रिगेडियर ने किया शहीद नायक दृगपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण
