उन्नाव, समृद्धि न्यूज। दही थाना क्षेत्र में देर शाम लखनऊ-उन्नाव हाईवे पर मिर्जा फैक्ट्री के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दही थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक, आवास विकास कॉलोनी, निवासी सिद्धांत गौतम 17 वर्ष पुत्र अनिल गौतम जो बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिद्धांत सड़क पर दूर जा गिरा जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिद्धांत को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिद्धांत बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और पढ़ाई में मेधावी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
