
कंपिल, समृद्धि न्यूज। कम्पिल के पीएन उत्सव गार्डन गेस्ट हाउस में बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह अम्बेडकर एवं मंडल प्रभारी राम नरेश गौतम ने विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार लोधी एवं अन्य पदाधिकारियों से साथ बैठक की। बैठक में गांव चलो अभियान के अंतर्गत वोट हमारा राज्य तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाई चारा के साथ संगठन को मजबूत करने के बैठक कर पदाधिकारियो को निर्देश दिए। इस दौरान उपेंद्र वर्मा ने कहा कि श्वोट हमारा राज तुम्हारा कि जो मौजूदा स्थिति है यह अब आगे नहीं चलेगा। इसके खिलाफ बसपा गांव-गांव अभियान चलाएगी। पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने वीर सिंह अम्बेडकर ने इस अभियान की पूरी रूपरेखा पार्टी पदाधिकारियों को समझा दी है। उन्होंने कहा है कि गांव-गांव जाकर अपने काडर वोटर को सबसे पहले समझाओ। लोकसभा चुनाव तक पूरी तैयारियों में जुट जाना है। इस दौरान मुख्य अतिथि रामनरेश गौतम, मंडल प्रभारी कानपुर मंडल एवं वीरसिंह अंबेडकर, जिला अध्यक्ष बीएसपी, नीरज गौतम जिला प्रभारी, प्रेमसिंह गौतम, अहिंवरन सिंह लोधी, धर्मेन्द्र राणा, सर्वेश गौतम, उपेन्द्र वर्मा, विधान सभा अध्यक्ष कायमगंज गौरव सिद्धार्थ, विधान सभा महासचिव वीर पाल, रामऔतार गौतम, विधान सभा अध्यक्ष कायमगंज, धन सिंह वर्मा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कायमगंज, नेमसिंह, प्रेमबाबू गौतम सहित सेक्टर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

