दूसरे के खेत से पानी निकालने पर दबंगों ने युवक पर किया फावड़े से हमला

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत में भरे बरसात का पानी निकाले जाने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई। युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी रक्षपाल पुत्र रामसनेही ने गांव के ही ब्रह्मानंद, सदानंद पुत्रगण सुखलाल तथा पवन पुत्र ब्रह्मानंद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि उसका खेत गांव के निकट है। खेत में फूल की फसल तैयार खड़ी है। बरसात के कारण खेत में पानी भर गया था। जिसे पड़ोसी ब्रह्मानन्द के खेत से निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी ब्रह्मानन्द ने मेड़ को और ऊंचा कर दिया। जिसके चलते पानी रुक गया। जब मैने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर फावड़ा से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गये। जिन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गये। पीडि़त ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *