शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी इमरान पुत्र रब्बन शाह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीते दिवस की रात्रि 8 बजे के करीब घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान आरोपी फरमान पुत्र जमीर, सादिक पुत्र रफू शाह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर सारिक आरिस पुत्र गण सादिक नसरुद्दीन तथा वसीम पुत्रगण लहीक ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में पीडि़त का भाई महताब, पिता रब्बन शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, तथा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज
