चुनावी रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा, नौ पर मुकदमा दर्ज

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय के चुनाव में समर्थ को लेकर दबंगों ने युवक के साथ गाली-गलौज किया और उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला अलेपुर पीत धौलेश्वर निवासी जैनेन्द्र उर्फ मजीया पुत्र रामजीत ने पुलिस को ऋषि पाल, जयराम पुत्रगण सरनाम सिंह, राकेश कुमार पुत्र जागेश्वर सिंह, देवकीनंदन पुत्र रिशिपाल, महेश चंद्र, निवेश, दिनेश पुत्रगण जागेश्वर दयाल, अमित कुमार पुत्र रिशिपाल, शेष भगवान पुत्र सरनाम सिंह के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें दर्शाया कि नगर निकाय के चुनाव में वोट देने की रंजिश में उक्तों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध धारा 147, 323 तथा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *