समृद्धि न्यूज। राजस्थान के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सडक़ हादसा हुआ। एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में छह यात्रियों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्थान के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके से हाईवे पर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक-एक यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस को बस के अंदर से छह शव मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया भीषण एक्सीडेंट की वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ या ओवरटेकिंग के प्रयास में। स्थिति काफी गंभीर नजर आई। बस के ड्राइवर केबिन के पास शव मलबे में फंसे नजर आए।
