फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को राज्य महिला आयोग की निवर्तमान सदस्य डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल को उनके 70वें जन्म दिवस पर उनके घर जाकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी तथा उन्हें पटुका पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया एवं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर उमेश गुप्ता नगर अध्यक्ष, सत्यनारायण वर्मा जिला महामंत्री, रोहित गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष, संतोष गुप्ता युवा जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक मित्तल युवा जिला उपाध्यक्ष, अजय गुप्ता युवा नगर महामंत्री, मनोज गुप्ता नगर मंत्री उपस्थित रहे।
मिथलेश अग्रवाल को 70वें जन्मदिवस पर व्यापारियों ने दीं शुभकामनायें
