खाद्य सुरक्षा औषधि लाइसेंस पंजीकरण हेतु कैम्प का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफएसडीए द्वारा कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्प में खाद्य लाइसेंस के पंजीकरण जारी किये गये। सहायक आयुक्त खाद्य द्वारा खाद्य कारोबार पंजीकरण हेतु प्रदेशव्यापी चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कैम्प का आयोजन किया। रेलवे रोड स्थित एक होटल में खाद्य सुरक्षाधिकारी डा0 शैलेन्द्र रावत, अरुण कुमार मिश्र एवं आशीष कुमार वर्मा ने लाइसेंस पंजीकरण हेतु आवेदन लिये। कैम्प में नरेश बचानी, अनूप गुप्ता, ललित शिवानी ने व्यवस्था में सहयोग किया। खाद्य सुरक्षाधिकारी आशीष कुमार वर्मा द्वारा कारोबारकर्ताओं को लाइसेंस पंजीकरण के साथ-साथ समस्याओं का निराकरण किया गया। नये लाइसेंस हेतु तीन आवेदन किये गये। नवीन लाइसेंस हेतु मौके पर दो आवेदन निर्गत किये गये। नये पंजीकरण हेतु 254 के सापेक्ष 23 लाइसेंस निर्गत हुए। नवीन पंजीकरण हेतु पांच आवेदन निर्गत हुए। जिसमें कुल आवेदन 264 आये। जिसमें 30 आवेदनों को निर्गत किया गया। इस मौके पर लाइसेंस पंजीकरण हेतु शहर के व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *