दिल्ली की नई विधानसभा: सबसे अमीर से सबसे युवा तक दिल्ली चुनाव में जीते उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने बंपर जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के 12 साल के शासन का अंत किया। इसी के साथ भाजपा नेतृत्व ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है। उधर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के करनैल सिंह 259 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार रहे. वहीं 31 साल के उमंग बजाज सबसे युवा उम्मीदवार रहे. 73 साल के तिलक राम गुप्ता सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार थे और आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान सबसे ज्यादा 19 आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार रहे. शकूरबस्ती से करनैल सिंह इस चुनाव में जीतने वाले सबसे अमीर नेता रहे हैं. राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति और नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा के पास 115 करोड़ रुपये की संपत्ति है. चुनाव लड़ने वाले 699 उम्मीदवारों में सबसे युवा विजेता भाजपा के 31 साल के उमंग बजाज रहे. उमंग बजाज ने राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की. ​​दूसरी ओर, चुनाव लड़ने वाले सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार 73 साल के तिलक राम गुप्ता थे, जिन्होंने त्रीनगर सीट से जीत हासिल की. भाजपा के करनैल सिंह शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार हैं. उन्होंने 1984 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, सोनीपत के एसडीएम हाई स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की है. एडीआर के मुताबिक, उन्होंने, 259.67 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है.

सबसे अमीर उम्मीदवार कौन हैं?

करनैल सिंह ज्यादातर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं. वह दिल्ली में भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ के प्रमुख भी हैं. उन्होंने अरविंद केजरीवाल की खुलकर आलोचना की है, खास तौर पर आप सुप्रीमो के इस वादे को लेकर कि अगर वह फिर से चुने गए तो पुजारियों को 18,000 रुपये प्रति माह देंगे. करनैल सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता और किसान के तौर पर भी काम करते हैं. अमेरिका में करनैल सिंह और उनकी पत्नी के नाम अमेरिका में कई सारे घर हैं.

विधानसभा में क्या होगा प्रतिनिधियों की शिक्षा का स्तर?

दिल्ली विधानसभा में इस बार शिक्षा का स्तर काफी बेहतर है। 70 में से 17 विधायक ऐसे हैं, जो कि पोस्ट ग्रैजुएशन कर चुके हैं। वहीं, दिल्ली में इस बार कोई भी जनप्रतिनिधि अनपढ़ नहीं है। विधायकों की शिक्षा का स्तर न्यूनतम पांचवीं पास है। वहीं उच्चतम शिक्षा की बात करें तो एक प्रतिनिधि डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। जहां सबसे पढ़े-लिखे विधायक भाजपा के डॉ. अजय दत्त होंगे। वहीं, सबसे कम-पढ़े लिखे जनप्रतिनिधि राम सिंह नेताजी हैं, जिन्होंने पांचवीं तक पढ़ाई की है। वहीं, दो विधायक- करतार सिंह तंवर सिविल इंजीनियरिंग में और सुरेंद्र कुमार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *