समृद्धि न्यूज। मुजफ्फरनगर में भीषण सडक़ हादसा हो गया है। फ्लाईओवर से नीचे एक अनियंत्रित कार नीचे गिर गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छपार थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग की घटना है। बताया जा रहा है कि मृतक गुजरात के रहने वाले थे।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल का भी हाल जाना। हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, कार सवार गुजरात के रहने वाले हैं, ये सभी उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे थे।
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।