फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मकान खाली करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने चार ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुुरु कर दी।जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के शीशमबग कैंट निवासी नीतू पत्नी मोनू ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसका पति मोनू एक मुकदमे में जेल में निरुद्ध है। वह अपने सास-ससुर के पास घर में रहती है। ससुर खुशीराम, जेठ सुनील, देवर रोहित, देवरानी शिवानी घर में नहीं रहने देते है। आये दिन उसे व उसके बच्चों को मारते पीटते है। २५ जुलाई को उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
