गृहकलह के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गृहकलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के समैचीपुर निवासी जोगिन्दर सिंह पाल पुत्र बद्री प्रसाद पाल सिंह ने गृह कलह के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं सूत्रों की माने तो जोगिन्दर सिंह के चार पुत्र जिसमें हरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुमित कुमार व अतुल कुमार है। जोगिन्दर की बड़ी पुत्री दो माह पहले बरतल सलेमपुर निवासी एक युवक के साथ भाग गयी थी। जिससे दो माह बाद पुन: घर लौट आयी। इसी बात को लेकर जोगिन्दर व उसके पुत्रों में फोन पर विवाद हो गया। इसी के चलते जोगिन्दर ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पत्नी पुष्पा ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *