
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर आरोपियों गाली-गलौज करते हुए ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की धमकी दी। लेखपाल की तहरीर पर थाना पुलिस ने दबंग आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर चैन जहां सरकार की योजना हर घर नल से जल के अंतर्गत जल निगम द्वारा सरकारी जमीन पर फाउंडेशन बनाकर टंकी का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित हुआ था। आरोप है गांव के ही सुखवीर पुत्र उधम सिंह, गुड्डी देवी पत्नी उधन सिंह, मंगला देवी पत्नी उधन सिंह, राजेंद्र पुत्र लज्जाराम आदि लोगों द्वारा नव निर्माण के माध्यम से सरकारी जमीन पर दीवार उठाकर झोपड़ी डाल पशुओं को बांधकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। जिसकी शिकायत जल निगम के कर्मचारियों द्वारा पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद शमशाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी। जिस पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने लेखपाल, कानूनगो को मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए थे। दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार इसी खसरा नंबर की जमीन पर सुल्तान पुत्र श्रीराम, उधन पुत्र देशराज, विजेंद्र सिंह पुत्र इतवारी लाल, रामअवतार पुत्र नामालूम द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 5 जुलाई को जल निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर उक्त लोगों द्वारा रोका गया तथा सरकारी जमीन पर बंधित किया गया। आरोप है गुड्डी देवी मंगला देवी द्वारा कब्जा हटाने का विरोध करने पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की धमकी दी गई थी।
उक्त प्रकरण को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल विवेक कुमार द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। गुरुवार को उप जिलाधिकारी कायमगंज, सीओ कायमगंज, तहसीलदार व कानूनगो के साथ गांव पहुंचे। जहां अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस संबंध में लेखपाल बकसुरी विवेक कुमार की तहरीर पर शमशाबाद थाना पुलिस ने धारा 353, 506 आई.पी.सी. तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
