महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

संकिसा, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडि़त महिला ने ढर्रा शादीनगर निवासी युवक राहुल पुत्र कप्तान सिंह शाक्य के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की जांच सीओ कायमगंज के सुपुर्द की गई।
तहरीर के अनुसार पीडि़त महिला 14 जनवरी शाम समय लगभग 6 बजे खेत पर खड़ी़ तम्बाकू की फसल की निराई कर घर वापस जा रही थी। रास्ते में अर्जुन की समर के लिए बने कमरे के पास से गुजर रही थी कि तभी उक्त आरोपित ने महिला को पकड़ लिया और वहीं पर जबरदस्ती खींच ले गया और मारपीट की। इस दौरान महिला का सिर दीवाल में लगा और वह जमीन पर गिर गई। जिसके बाद आरोपित राहुल ने पीडि़त महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मारपीट के दौरान महिला के चोटें भी आ गईं। मेरापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच कायमगंज सीओ के सुपुर्द कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *