बेमौसम बरसात से आलू व सरसों की फसल को नुकसान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बेमौसम बरसात सरसों और आलू की फसलों के लिए आफत बनकर आई है, क्योंकि सरसों में जहां इस बारिश से गलन और सफेद रतुआ की बीमारी का प्रकोप बढऩे की संभावना है। वहीं आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की संभवना प्रबल हो गयी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रुक-रुककर बरसात हुई। जिससे जहां शहर में गलियों में कीचड़ हो गया और लोगों को निकलने बैठने में काफी दिक्कत हुई। साथ ही सर्दी और सुर्ख हो गयी। वहीं बरसात से ग्रामीण क्षेत्रों में आलू व सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि सरसों में फूल आ गया है। बरसात होने से गलन और सफेद रतुका की बीमारी का प्रकोप बढऩे की सम्भावना प्रबल हो गयी है। वहीं आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आलू की फसल में झुलसा रोग लग सकता है। किसानों को आलू की फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। वहीं नमी बढऩे से सरसों की फसल में बीमारी का प्रकोप बढऩे का खतरा बना हुआ है। हालांकि कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि गेहूं और चना की फसल को बारिश से फिलहाल कोई नुकसान नहीं है, लेकिन खेतों में पानी भरने की स्थिति में इन फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *