ट्रॉमा सेंटर की एक्स-रे मशीन दो दिन से खराब, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

सैफई , समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में लगी एक्स-रे मशीन शुक्रवार शाम से बंद है। शनिवार को पूरे दिन भी मशीन चालू नहीं हो सकी, जिससे दो दिन से इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोजाना औसतन छह सौ मरीज इमरजेंसी पहुंचते हैं,…

Read More

सीबीएसई जोनल जूडो 2025 (पूर्वी ज़ोन): पहले दिन अम्बी मौर्या ने एमनीव विजन स्कूल के लिए रजत पदक जीता।

इटावा , समृद्धि न्यूज।  सीबीएसई द्वारा आयोजित पूर्वी ज़ोन की बहुप्रतीक्षित जूडो चैम्पियनशिप 2025 का रंगारंग शुभारंभ इटावा के प्रतिष्ठित एमनीव विजन स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आए खिलाड़ियों ने शानदार जुझारूपन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। कुल 1000 से अधिक खिलाड़ियों…

Read More

सगे भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, एक भाई की मौत

सैफई, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम बलभद्रपुर में बुधवार शाम बच्चों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना में दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हुए हमले में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई,…

Read More

हैवरा नाले की सफाई में अनियमितता, ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीणों में रोष

सैफई, समृद्धि न्यूज। सैफई क्षेत्र के हैवरा गांव से गुजरने वाले प्रमुख नाले की सफाई में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। सिंचाई खंड इटावा के माध्यम से कराए जा रहे इस कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई सिर्फ दिखावे तक सीमित रही। जहां सड़कें और…

Read More

नाबालिग से छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में युवक गिरफ्तार

सैफई, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 6 जुलाई की बताई गई है, जिसकी रिपोर्ट पीड़िता की माँ की तहरीर पर दर्ज की गई थी। तहरीर…

Read More

सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में आरटीआई का जवाब नहीं, पारदर्शिता पर उठे सवाल

सैफई, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई जैसे राज्य स्तरीय उच्च संस्थान में सूचना का अधिकार अधिनियम को दरकिनार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महीनों से सूचना मांगने वाले आवेदनों का कोई जवाब नहीं दिया गया है। सूचना मांगने की प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय की गंभीर उदासीनता अब सार्वजनिक सवालों के घेरे…

Read More

चुनावी वर्ष में सक्रिय हुआ प्रधान संगठन, पंचायतों को सशक्त बनाने की रणनीति पर हुआ मंथन

सैफई, समृद्धि न्यूज। प्रधान संगठन चुनावी वर्ष को देखते हुए सक्रिय होता नजर आ रहा है। सोमवार को सैफई ब्लॉक में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा की मौजूदगी में ग्राम पंचायतों की जमीनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, पंचायतों की वित्तीय स्थिति, विकास कार्यों में आ…

Read More

सैफई ब्लॉक में जनसंवाद की हुई शुरुआत, पीडीए पर्चा लेकर गांव-गांव पहुंचे सपाई

सैफई, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय, आरक्षण की रक्षा और संविधान बचाओ अभियान के तहत चलाए जा रहे PDA जनसंवाद पंचायत कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को सैफई ब्लॉक की ग्राम पंचायत गीजा से हुई। यह कार्यक्रम 6 जुलाई से 15 जुलाई तक सैफई ब्लॉक की विभिन्न न्याय पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। पहले…

Read More

प्रकृति से प्रेम ही सच्ची देशभक्ति: ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (एसएसपी,इटावा)

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम इटावा, समृद्धि न्यूज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में वृक्षारोपण करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया। एसएसपी ने कहा कि,मां के स्नेह जितना ही गहरा स्नेह हम सभी को इन पेड़ों से…

Read More

दो मरीज अज्ञात हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती

सैफई, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में दो अलग-अलग मामलों में अज्ञात हालत में मरीजों को भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने आमजन से मरीजों की शिनाख्त कराने में सहयोग की अपील की है। पहला मामला मैनपुरी से है,…

Read More