उतर प्रादेश
प्रभारी मंत्री से पीडि़ता ने की शिकायत, भाजपा नेताओं पर पति को झूठे मुकदमें में फंसाने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद दौरे पर आये प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के सामने महिला ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि उसके पति पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के समय पति घर पर थे, उसके घर में लगे सीसीटीवी चेक किये जाये। प्रभारी मंत्री ने पुलिस को जांच करने के निर्देश दिये…
दो प्रभारी निरीक्षक की तैनाती में फेरबदल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था दुरुस्त दुरुस्त करते हुए दो प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसी क्रम में निरीक्षक राजीव कुमार को थाना कमालगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज तथा निरीक्षक अवध नारायण पाण्डेय को थाना नवाबगंज से थाना कमालगंज का प्रभारी बनाया है।
कंस वध की कथा सुन भक्त हुए रोमांचित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज के चिकन वाली गली के पास हरदेव महाराज के मंदिर पर सरस कथा वाचक कुमारी भारती देवी के मुखारबिंदु से बड़े ही रोचक ढंग से कंस वध की लीला प्रस्तुत की गई। हरदेव महाराज के मंदिर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जनवरी 2026 से कथा भागवत…
एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र नगर के मोहल्ला पाठक निवासी साक्षी गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक आरती को तहरीर देकर कहा है कि उनकी शादी 17 नवंबर 2021 को जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ क्षेत्र के मोहल्ला इन्द्रिरा नगर निवासी सागर के…
जनपद की सभी थोक दवा दुकानों का निरीक्षण कर उनका होगा सत्यापन
निरीक्षण के दौरान दवा खरीद बिल, बिक्री कैशमीमो, फर्म का नक्शा, लाइसेंस आदि की होगी जांच-डॉ0 परमेश कुमार द्विवेदी फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के सभी थोक औषधि विक्रेताओं की जांच की जायेगी। उनके प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया जायेगा कि वह मौजूदा समय में अस्तित्व में हैं या नहीं ? इसके अलावा थोक प्रतिष्ठान निर्धारित मानकों…
एएसपी ने डॉग स्क्वायड संग मेला क्षेत्र में की चेकिंग
बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट गंगा तट पर लगे माघ मेला श्री रामनगरिया में सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। सुरक्षा…
प्रभारी मंत्री ने किया मेला रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
बोले योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कथा में भी हुए शामिल फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामनगरिया मेला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह विकास और जन कल्याण की झलक देखने को मिली। जनपद प्रभारी मंत्री ठा0 जयवीर सिंह ने सुबह करीब 11 बजे मेला रामनगरिया पहुंचकर विकास प्रदर्शनी का विभिवत शुभारंभ किया।…
रामनगरिया मेला: अब बिना पंजीकरण नहीं चलेंगी नावें
ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर लगे श्री रामनगरिया मेले में इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। गंगा में नाव संचालन के लिए नाविकों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण के किसी भी नाव को चलाने की…
ट्रेन से कटने वाले युवक की हुई शिनाख्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन अज्ञात युवक की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। उसकी शिनाख्त शनिवार को उसके परिजनों ने कौशल पुत्र शिवचरन निवासी गोपालपुर थाना कमालगंज के रुप में की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फतेहगढ़ के याकूतगंज रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी ट्रेन की…
