अभिव्यक्ति की काव्य गोष्ठी में बही कविता की रसधार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रमुख साहित्यिक सामाजिक संस्था अभिव्यक्ति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक वरिष्ठ गज़़लकार नलिन श्रीवास्तव के श्याम नगर स्थित निवास पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि प्रेम सागर की व संचालन नलिन श्रीवास्तव ने किया। प्रमुख कवि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका एवं वरिष्ठ साहित्यकार भारती मिश्रा रहीं।…
