फर्रुखाबाद
बालक की करंट से मौत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिजली के करंट से बालक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नीबलपुर निवासी नकुल राजपूत का १२ वर्ष का पुत्र अपने खेतों की तरफ जा रहा था।…
नगर पालिका की लापरवाही…..वातावरण में जहर घोल रहा खुले रुप से ले जाया जा रहा ट्रैक्टरों से कचरा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी और उमस से जन जीवन बेहाल हैै। वहीं नगर पालिका द्वारा कूड़ा कचरा हर रोज खुली ट्राली में डंप करने के लिए ले जाया जा रहा है। ऐसे में गैसें, धूल और अन्य कण हवा में मिल जाते हैं। जिससे सांस लेने में कठिनाई, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारी…
सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस की हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा ने किसान दिवस में आये कृषकों को बताया कि कृषि विभाग से सम्बन्धित जो भी समस्याये होगी उनका निराकरण ससमय किया जायेगा। कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा, सम्बधित कृषक…
यूपी सीएलडीएफ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता खराब, नोटिस जारी
डीएम ने की एक करोड़ से अधिक कार्यों की समीक्षा फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जनपद में चल रही 56 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने पर्यटन विकास निगम लि0…
पिपरगांव व मानिकपुर में योग पिकनिक का हुआ आयोजन
मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम ने ग्रामीणों को सिखाये योग के मंत्र फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह समारोह के चौथे दिन बुधवार को मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव व मानिकपुर में योग सिखाया गया। योग के साथ जीवन का जश्न विषय के…
शोक सभा में पत्रकार प्रदीप गुप्ता को दी गई श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लाल सारांय स्थित कलमकार भवन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ। कायमगंज निवासी पत्रकार प्रदीप गुप्ता का निधन होने पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभी पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी ने…
एनसीसी के वार्षिक परीक्षा शिविर का हुआ समापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 10 दिवसीय एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आरआरसी फतेहगढ़ में बुधवार को समापन हुआ। कैंप में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। जिसमें क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक, ड्रिल कंटिजेंट, शूटिंग, लाइन डिसिप्लिन, वॉलीबॉल, योगा कंपटीशन, बेस्ट डिसिप्लिन कंपटीशन, बेस्ट कैडेट तथा ओवरऑल…
बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था और घंटों पॉवर कट के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं0 नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में कलेक्टे्रट पहुंचकर आप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।…
आंधी में पुलिस लाइन भवन का शीशा टूटकर गिरा, पांच रिक्रूट घायल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को आयी तेज आंधी बारिश से इस भीषण गर्मी जहां एक तरफ लोगों को राहत मिली। वहीं पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे रिक्रूटों पर आयी आंधी के कारण एक भवन के खिड़कियों के शीशे टूटकर गिर पड़े। जिसकी चपेट में आने से पांच रिक्रूट गंभीर रुप से घायल हो…
