शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में मातृ दिवस का हुआ आयोजन
विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में मातृ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोनिका यादव एवं विशिष्ट अतिथि केवीपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडे रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।…
